चतरा में अफीम के साथ 3 महिला गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: हंटरगंज थाना (Hunterganj Police Station) पुलिस ने अफीम (Opium) के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिलाओं में देवंती देवी, दमिया कुमारी और पूजा देवी शामिल है।

इनके पास से 5 किलो 36 ग्राम अफीम और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है।

हंटरगंज थाना को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश

SDPO अविनाश कुमार ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से दो महिला अपने साथ अफीम लेकर जयमंगला नामक बस गया (बिहार) की तरफ जा रही है।

सूचना के बाद जोरी, हंटरगंज थाना को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया।

हंटरगंज पुलिस ने थाना गेट के सामने जय मंगला नामक बस से दो महिला देवन्ती एवं दमिया कुमारी को अफीम के साथ रंगेहाथ पकड़ा।

TAGGED:
Share This Article