जिनका कोई इतिहास नहीं, मिटाने चले हैं दूसरों का इतिहास, खड़गे ने मोदी पर…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम करने पर शुक्रवार को BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वे दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं।जिनका कोई इतिहास नहीं, मिटाने चले हैं दूसरों का इतिहास, खड़गे ने मोदी पर… Those who have no history, have gone to erase the history of others, Kharge on Modi…

मोदी सरकार की बौनी सोच

खड़गे ने एक Tweet में कहा, नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (Nehru Memorial Museum and Library) का नाम बदलने के कुत्सित प्रयास से, आधुनिक भारत के शिल्पकार व लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी (Pandit Jawaharlal Nehru) की शख्सियत को कम नहीं किया जा सकता।

इससे केवल BJP-RSS की ओछी मानसिकता और तानाशाही रवैये का परिचय मिलता है।

मोदी सरकार (Modi Government) की बौनी सोच, हिन्द के जवाहर का भारत के प्रति विशालकाय योगदान कम नहीं कर सकती।जिनका कोई इतिहास नहीं, मिटाने चले हैं दूसरों का इतिहास, खड़गे ने मोदी पर… Those who have no history, have gone to erase the history of others, Kharge on Modi…

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

उनकी यह टिप्पणी NMML सोसायटी की एक विशेष बैठक में गुरुवार को नाम बदलने का निर्णय लिए जाने के एक दिन बाद आई है।

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने की, जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं।

सोसायटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, और इसके 29 सदस्यों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी. किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर शामिल हैं।

संग्रहालय का उद्घाटन पिछले साल अप्रैल में 3 मूर्ति परिसर में किया गया था, जो 1948 से 1964 में उनकी मृत्यु तक देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक निवास था।

Share This Article