HomeUncategorizedराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग

Published on

spot_img

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) सहित देश के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योग कार्यक्रमों में शामिल होकर योग किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग President Draupadi Murmu did yoga at Rashtrapati Bhavan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन (President’s House) में आयोजित कार्यक्रम में योग किया।

जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग President Draupadi Murmu did yoga at Rashtrapati Bhavan

ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग कार्यक्रम का किया नेतृत्व

ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

वहीं देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने दिल्ली आवास पर योग किया।

दिल्ली से BJP के लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी पर योग किया तो वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने दिल्ली के पुराना किला पर आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग President Draupadi Murmu did yoga at Rashtrapati Bhavan

राष्ट्रपति ने योग करती हुई अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग करती हुई अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई।

योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है।

योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र ²ष्टिकोण है। योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सभी को और अधिक सक्षम बनाता है।

आज के दिन, मैं सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग President Draupadi Murmu did yoga at Rashtrapati Bhavan

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व-बंधुत्व के संदेश का दिवस

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व-बंधुत्व के संदेश का दिवस है।

इस वर्ष का थीम वसुधैव कुटुम्बकम् (Vasudhaiva Kutumbakam) के लिए योग हमारी साझी आकांक्षाओं और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

यह इस साल भारत की मेजबानी में आयोजित किए जा रहे G20 शिखर सम्मेलन की विषयवस्तु के भी पूर्णत: अनुकूल है।

योग को विश्व के पटल पर लाने का सार्थक सफल प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा के 69 सत्र मे अपने उद्बोधन में किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया योग President Draupadi Murmu did yoga at Rashtrapati Bhavan

लोकसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वीकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूर²ष्टि की स्वीकृति है।

लोकसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा, योग सिर्फ मन और चित्त को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है बल्कि यह सम्पूर्णता की ओर ले जाने का भी सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति में आत्मबल उत्पन्न करता है, उसकी चेतना और विवेक को एक सकारात्मक दिशा देता है।

spot_img

Latest articles

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

तिरुपति सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

Jharkhand News: आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय...

खबरें और भी हैं...

इस बार कड़ाके की ठंड! La Nina लाएगा सर्दी का सितम, IMD और Skymet ने दी चेतावनी

This time it will be very cold!: देश में इस साल ठंड का कहर...

हजारीबाग में नक्सल अभियान में बड़ी सफलता! 1 करोड़ इनामी सहदेव सोरेन समेत 3 नक्सली ढेर

Big success in Naxal operation in Hazaribagh!: झारखंड के हजारीबाग जिले में चल रहे...

झारखंड के Ex-IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand News: झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...