Homeझारखंड15 अगस्त तक राज्य के सभी किसानों को जोड़ना है KCC योजना...

15 अगस्त तक राज्य के सभी किसानों को जोड़ना है KCC योजना से, आयुक्त ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : सरकार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध करा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सभी को गंभीरता से कार्य करना होगा।

योजना के लाभ से कोई भी योग्य लाभुक किसान वंचित नहीं रहना चाहिए।

किसानों से प्राप्त एवं पूर्व के लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें और 15 अगस्त तक शत प्रतिशत किसानों को KCC योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (CM Livestock Development Scheme) के लक्ष्य को भी 15 अगस्त तक पूरा करें।

प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कहा

यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कही।

वे आज समाहरणालय सभागार में पलामू (Palamu) जिले में KCC एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

आयुक्त ने बैंक प्रबंधकों को विशेष ध्यान देने एवं KCC के कार्य में कतई शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।

पशुपालकों को पशुधन के लिए शेड निर्माण में सहायता

आयुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।

ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्व नियोजित कर आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। इससे उनका पलायन भी रूकेगा।

इस योजना से पशुपालकों को पशुधन के लिए शेड निर्माण में भी सहायता मिलती है।

आयुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में अपेक्षित प्रगति लाकर 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया।

उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे (DC Anjaneyulu Dodde) ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में KCC के लाभ से एक भी लाभुक नहीं छूटने पाये।

उन्होंने PM किसान योजना के तहत आच्छादित किसानों को भी KCC से आच्छादित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद एवं अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, LDM अंथोनी लियांगी सहित विभिन्न बैंकों के बैंक प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...