Homeबिहारपटना-रांची के बीच 28 जून से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

पटना-रांची के बीच 28 जून से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Published on

spot_img

पटना : पटना और रांची (Patna and Ranchi) के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (High Speed Vande Bharat Train) का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जून को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 (Vande Bharat Train Operational Inauguration Special Train 02439) के रूप में किया जायेगा।

28 जून से ट्रेन सं. 22349 और 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। ट्रेन पटना और रांची (Train Patna and Ranchi) से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

उन्होंने बताया कि 27 जून को ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन (Ranchi-Patna Vande Bharat inaugurated) स्पेशल रांची से सुबह 10.30 बजे खुलकर मेसरा, बरकाकाना, चरही, गया, जहानाबाद होते हुए शाम को 5.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी

28 जून से 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलकर, 8.25 बजे गया, 9.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत रांची से अपराह्न् 4.15 बजे खुलकर 4.35 बजे मेसरा, 5.30 बजे बरकाकाना, 6.30 बजे हजारीबाग, 7.30 बजे कोडरमा, 8.45 बजे गया रूकते हुए रात 10.05 बजे पटना जंक्शन (Patna Junction) पहुंचेगी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...