गिरिडीह में ट्रक की चपेट में आने से फल वाले के बेटे की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: ताराटांड़ थाना (Taratand police station) अंतर्गत गुटबरिया गांव के पास सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मृतक की पहचान ताराटांड़ बाजार में फल की दुकान लगाने वाले मथुरा साहू के रूप में हुई है।

जो बुधवार की सुबह बेटे शिवम साहू के साथ गिरिडीह (Giridih) मंडी फल खरीदी के लिए बाइक से गए थे।

उसी दौरान गुटबरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

बेटे की मौके पर मौत

शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे शिवम के पिता मथुरा को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ट्रक को ज़ब्त कर थाना ले गई है।

परिवार का रो रो कर बुरा हाल

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Share This Article