Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां दो समुदायों में हो गई खूनी भिड़ंत, चले ईंट-पत्थर...

झारखंड में यहां दो समुदायों में हो गई खूनी भिड़ंत, चले ईंट-पत्थर और बम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद : टोटो वाहन के चार्जर की चोरी को लेकर शुक्रवार की सुबह 10 बजे दो समुदाय आपस में भिड़ गए।

उनके बीच हिंसक झड़प की खबर है। मामला धनबाद (Dhanbad) के कतरास थाना (Katras Police Station) क्षेत्र के कैलुडीह का है।

मारपीट के दौरान तीन बम व ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों के घरों व दुकान का एसबेस्ट्स शीट क्षतिग्रस्त हो गए।

घर के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घर के बाहर रखे 3 वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को किया शांत

खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज कतरास निचितपुर अस्पताल (Katras Nichitpur Hospital) में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराकर मामले को काबू में लिया।

बता दें कि गुरुवार की रात 11.20 बजे परमानंद यादव की राशन दुकान में लगे CCTV कैमरे में कुछ लोगों का चेहरा कैद हो गया था।

कतरास के छाताबाद-भटमुरना मार्ग पूरी तरह जाम

शुक्रवार की सुबह टोटो वाहन के चार्जर की चोरी होने की बात को लेकर आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ कर दूसरे पक्ष के लोग पूछताछ कर रहे थे।

इस बीच मारपीट की घटना घट गई और मामला बिगड़ गया। कतरास के छाताबाद-भटमुरना मार्ग पूरी तरह जाम कर दिया गया।

मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में स्थिति तनावपूर्ण है और एक दूसरे के प्रति लोगों में आक्रोश है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...