कर्मचारियों के पसीने की कमाई है, हर हाल में दिलाने का वादा करते हैं: संजय सेठ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एचईसी सेवानिवृत कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को धुर्वा बस स्टैंड में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम स्वरूप सिंह ने किया।

इस बैठक में काफी संख्या में एचईसी के रिटायर कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल थे। सेवा निवृत कर्मचारियों का एक जनवरी 1997 के बकाया एरियर पर विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ एवं भाजपा नेता विनय जायसवाल उपस्थित थे। सांसद ने कहा कि एक जनवरी 1997 का एरियर कर्मचारियों के पसीने की कमाई है।

इसे हर हाल में दिलाने का वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि एचईसी के मुद्दे को संसद में उठाऊंगा और इसका समाधान जल्द से जल्द निकालने का प्रयास करूंगा।

बैठक में जेके यादव, केएन शुक्ला, उमा सिंह, आरएन शर्मा, अभय दुबे, सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Share This Article