गिरिडीह में पत्नी की टांगी से मारकर हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़-खुखरा थाना (Pirtand-Khukra Police Station) क्षेत्र के गम्हरिया गांव में पति ने सोते वक्त पत्नी मुलिया देवी की टांगी से मारकर हत्या कर दी।

घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस (Police) ने मंगलवार को आरोपित अर्जुन महतो को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही

ग्रामीणों का कहना था कि आरोपित अक्सर शराब के नशे में रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

मुलिया देवी दूसरी पत्नी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात भी आरोपित शराब पीकर घर लौटा।

इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पति को चिल्लाते देख कर महिला सोने के लिए चली गई।

रात करीब एक बजे अर्जुन महतो ने सोई हुई पत्नी मुलिया देवी पर टांगी से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article