रांची हिंदपीढ़ी इलाके से ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने ग्वाला टोली रोड निवासी हैदर गद्दी को 21.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

वह ब्राउन सुगर का दो दर्जन पुड़िया बना कर रखा था।

जिसे जान पहचान के लोगों को बेचता था। वह खुद भी ब्राउन शुगर का सेवन करता है।

हैदर के ब्राउन शुगर बेचने की जानकारी मिली तो पुलिस ग्राहक बन कर गयी और उसे पकड़ लिया।

सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि पूछताछ के बाद ही साफ हो पायेगा कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था।

उसके ग्राहक कौन है। सिटी एसपी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article