लोहरदगा SDPO ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: SDPO BN सिंह ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को मासिक क्राइम मीटिंग (Monthly Crime Meeting) की।

बैठक में SDPO ने विभिन्न थानावार कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

SDPO BN सिंह ने सावन महीने और मोहर्रम पर्व को लेकर विशेष सतर्कता के साथ पुलिस (Police) अधिकारियों को कार्य करने का निर्देश दिया।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश

साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया।

अपराध गोष्ठी में विगत माह विभिन्न थानों में घटित सभी संवेदनशील,महिला उत्पीड़न,हत्या,आपराधिक मामले चोरी,गृहभेदन,वाहन चोरी आदि मामलों की थानावार समीक्षा की गई।

लंबित वारंट निष्पादन में और तेज़ी लाने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया।

लंबित कांडों की निष्पादन में शिथिलता बरतने पर नाराजगी

बैठक में कई थानों में लंबित कांडों की निष्पादन में शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त किया और अगले माह और तेज़ी लाने का आदेश दिये।

 

SDPO ने महिला उत्पीड़न, SC-SST के कांडो में शीघ्र कार्रवाई पूर्ण कर समय पर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने आदेश दिये।

यातायात अधिनियम के अंतर्गत यातायात प्रभारी को विशेष अभियान चलाने का भी आदेश दिए।

साथ ही थाना क्षेत्र में सद्भावना दूत के साथ बैठक कर बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। अवैध खनन, जुआ, शराबअड्डा को चिन्हित करते विशेष अभियान चला कर अधिक से अधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिये।

Share This Article