Homeझारखंडझारखंड में यहां भाभी-ननद ने मिलकर बनाया बकरी चोरी का प्लान, चढ़...

झारखंड में यहां भाभी-ननद ने मिलकर बनाया बकरी चोरी का प्लान, चढ़ गईं पुलिस के हत्थे, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: झारखंड की राजधानी रांची में कुछ दिन पहले कार से बकरी चोरी का मामला (Goat Theft Case) सामने आया। अब मधुपुर(Madhupur)  में ऑटो से बकरी चोरी का मामला (Goat Theft Case From Auto) सामने आया है।

बताया जाता है कि 4 महिलाएं जो आपस में भाभी ननद थीं, ने मिलकर बकरी चोरी (Goat Theft) का प्लान बनाया। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए ऑटो का प्रयोग किया, लेकिन संयोग देखिए कि अंततः सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

बुढैई पुलिस (Budhai Police) ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। घटना को लेकर बुढ़ैई थाना के ASI भागीरथ महतो के बयान पर चोरी का मामला (Theft Case) दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि सरपत्ता जंगल के पास एक Auto से महिलाएं बकरी चोरी कर ले जा रहीं थीं, जिन्हें बाद संदेह के आधार पर आसपास के लोगों ने पकड़ कर रखा गया था।

बिना नंबर के ऑटो में 6 बकरियों और 2 बकरों की चोरी

बिना नंबर के ऑटो में छह बकरी व दो बकरे (Six Goats and Two Goats) लदे थे। ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़कर रखा था, जबकि तीन भाग निकलीं। पकड़ी गई महिला की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली गांव की सोनी देवी के रूप में हुई है।

पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब (Satisfactory Answer) नहीं देने के बाद उसे थाना लाया गया। ऑटो को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में सोनी ने बताया कि, तीनों सगी बहनें हैं।

राजा पुलिस की पकड़ से बाहर है

शौच करने के बहाने जंगल का फायदा उठाकर महिलाएं भाग गईं। जसीडीह पुलिस (Jasidih Police) के सहयोग से आरोपी महिलाओं को स्थानीय पुलिस ने दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि तीनों महिलाएं सोनी देवी की ननद हैं। ऑटो चालक (Auto Driver) अभी राजा पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...