Homeबिहारबिहार विधानसभा मानसून सत्र : तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर...

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session of Bihar Legislative Assembly) के दूसरे दिन मंगलवार को भी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग (Demand for Tejashwi Yadav’s Resignation) को लेकर भाजपा ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया।

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिन के दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की।

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा-Bihar Assembly Monsoon Session: Uproar over demand for Tejashwi's resignation

नीतीश कुमार के विरोध में भी नारे लगाए

इसके बाद भाजपा के विधायक तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर हंगामा (Uproar Over Tejashwi’s Resignation) करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान सदस्य कुर्सी भी पटकने लगे।

अध्यक्ष बार- बार सदस्यों को अपने स्थान पर जाने के लिए कहते रहे। भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विरोध में भी नारे लगाए।

अध्यक्ष ने कहा कि यह अशोभनीय है। जब भाजपा के विधायक नहीं रुके तो अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के नेता सिन्हा (Sinha) ने कहा कि चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री इस्तीफा क्यों नही ले रहे हैं। मुख्यमंत्री तो एफआईआर दर्ज होने पर ही मंत्री का इस्तीफा ले लेते थे।

सोमवार को भी तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा हुआ था और दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित (House adjourned) कर दी गई थी।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...