HomeझारखंडADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह गणतंत्र दिवस पर होंगे...

ADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह सहित झारखंड के 12 अधिकारी और जवानों को राष्ट्रपति विभिन्न पदक से नई दिल्ली में सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले इन 12 अधिकारियों और जवानों में एक को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, दो पुलिस वीरता पदक, एक राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और आठ को पुलिस सराहनीय पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस वीरता पदक से दारोगा प्रकाश कुमार रजक और एएसपी कुणाल को सम्मानित किया जायेगा।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से ये होंगे सम्मानित राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से झारखंड स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारी लाल मीणा को सम्मानित किया जाएगा।

ये होंगे सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से आईजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह, गुमला आईआरबी 5 से हवलदार कैलाश प्रसाद, रांची एसटीएफ के सत्येंद्र नाथ, पदमा में पदस्थापित राम जनम प्रसाद, तिल प्रसाद , बोकारो के एएसआई मनोज कुमार दास, लातेहार एसआई सुनील कुमार राम, एसटीएफ के हवलदार नंदजी यादव शामिल हैं।

एएसआई बनुआ उरांव को मरणोपरांत मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक शहीद एएसआइ बनुआ उरांव को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आठ जून 2018 को सरायकेला-खूंटी सीमा पर कोबरा बटालियन- 209 और सरायकेला पुलिस की टीम सुबह कसरौली-कोर्रा के बीच सुकरीकुईल पहाड़ी के नीचे से गुजर रही थी।

इसी बीच नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ गई और नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आगे चल रहे उत्पल राभा को सबसे पहले नक्सलियों ने निशाना बनाया।

गोली की आवाज सुनते ही पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इसमें सरायकेला पुलिस के एएसआइ बनुआ उरांव को गोली लग गई और वे शहीद हो गए थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...