यमुना नदी का घटा वाटर लेवल, मगर अभी भी इन इलाकों में पानी लबालब…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर रविवार दोपहर को और कम होकर 205.91 मीटर पर पहुंच गया।

हालांकि, आस-पास के इलाकों यमुना बाज़ार (Yamuna Bazar), लाल किला (Red Fort), राजघाट (Rajghat), ITO और रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है। नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है ।

शनिवार शाम करीब आठ बजे यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर था।

यमुना नदी का घटा वाटर लेवल, मगर अभी भी इन इलाकों में पानी लबालब… The water level of Yamuna river decreased, but water is still overflowing in these areas.

यातायात बुरी तरह प्रभावित

हालांकि जल स्तर लगातार कम हो रहा है, लेकिन राजधानी के चार जिले, यानी उत्तर, दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

यहां अब भी कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।यमुना नदी का घटा वाटर लेवल, मगर अभी भी इन इलाकों में पानी लबालब… The water level of Yamuna river decreased, but water is still overflowing in these areas.

यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने उच्चतम स्तर पर

शनिवार शाम से राष्ट्रीय राजधानी में फिर से बारिश हो रही है, इससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ गई है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार शाम को कहा, ”आज शाम दिल्ली में भारी बारिश हुई और सड़कों पर पानी भर गया.”

उन्होंने कहा कि पानी कम होने में समय लगेगा क्योंकि नालों और यमुना में पानी का स्तर अभी भी काफी ऊंचा है।

यमुना नदी का घटा वाटर लेवल, मगर अभी भी इन इलाकों में पानी लबालब… The water level of Yamuna river decreased, but water is still overflowing in these areas.

केजरीवाल सरकार ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम तक कुल 25,823 लोगों को बचाया था, जिनमें से 23,451 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

गुरुवार (13 जुलाई) को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई।

Share This Article