Homeबिहारबिहार में बीजेपी संगठन की मजबूती पर झोंक रही ताकत, NDA को...

बिहार में बीजेपी संगठन की मजबूती पर झोंक रही ताकत, NDA को भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : जनता दल (United) (JDU) के NDA से बाहर होने के बाद बिहार में BJP लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

इस बीच महागठबंधन यानी विपक्षी दलों को एकजुट करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के प्रयास के बाद BJP भी अपने कुनबे को बढ़ाने में जुट गई है।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पहले से ही BJP के साथ गठबंधन में

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पहले से ही BJP के साथ गठबंधन में है। लेकिन, अब माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा (रामविलास) की एंट्री भी NDA में लगभग तय हो गई है।

दिल्ली में 18 जुलाई को NDA की बैठक

दिल्ली में 18 जुलाई को NDA की बैठक में चिराग और मांझी की पार्टी का भाग लेना तय माना जा रहा है। कुशवाहा के बैठक में जाने को लेकर सस्पेंस था, लेकिन कुशवाहा ने साफ कर दिया कि वे NDA की बैठक में जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

रालोजद के प्रमुख कुशवाहा ने ट्वीट कर साफ करते हुए कहा कि कुछ लोग अनावश्यक भ्रम न फैलाएं। मंगलवार को NDA की बैठक में शामिल रहूंगा। निमंत्रण कल‌ ही मिल चुका है।

बिहार में NDA का मुकाबला विपक्षी महागठबंधन से

फिलहाल जो स्थिति बन रही, उसमे माना जा रहा है कि BJP लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास), रालोजपा, हम और रालोजद के साथ चुनावी मैदान में उतर सकती है।

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होने में देरी है। बिहार में NDA का मुकाबला विपक्षी महागठबंधन से है, जिसका नेतृत्व नीतीश और लालू कर रहे हैं।

ममता बनर्जी बिहार में कितना वोट दिलवा पाएंगी

इधर, इस मामले में BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कहते हैं कि NDA के सभी घटक दल बैठक में शामिल होंगे और 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA चुनाव लड़ेगा और विजयी होगा।

उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर कहा कि बिहार में इसे लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बिहार में कितना वोट दिलवा पाएंगी, शरद पवार महाराष्ट्र के नेता हैं। रही नीतीश कुमार की बात, तो अब वे यहां कोई फैक्टर नहीं हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...