झारखंड : इधर सज-धज कर मंदिर में शादी को तैयार थी दुल्हनिया, उधर फरार हो गया दूल्हा…

बताया जाता है कि गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी की एक लड़की का प्रेम-प्रसंग कई सालों से नावाडीह के पेंक निवासी मनोज वर्णवाल के साथ चल रहा था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : दुल्हन शादी के लिए सज-धज कर मंदिर में तैयार थी। लेकिन, शादी के पहले ही दूल्हा बाइक से फरार (Groom absconded from wedding) हो गया।

यह घटना बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर CCL कॉलोनी स्थित मंदिर (Govindpur CCL Colony Temple) में सामने आई है। यह जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।

रस्म शुरू होने के पहले किसी का फोन आया और गायब हो गया दूल्हा

बताया जाता है कि गोविंदपुर CCL कॉलोनी की एक लड़की का प्रेम-प्रसंग (Love affairs) कई सालों से नावाडीह के पेंक निवासी मनोज वर्णवाल के साथ चल रहा था।

18 जुलाई को गोविंदपुर CCL कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी तय थी। दोनों पक्ष के परिजन जुटे थे। शादी की रस्म शुरू होने के ठीक पहले प्रेमी दूल्हा के मोबाइल पर किसी का फोन आया।

फोन पर बात करते हुए वह मंदिर से कुछ दूर गया और अपने मित्र के साथ बाइक पर बैठ़ कर गायब हो गया।

Share This Article