HomeझारखंडITO पर किसानों का उपद्रव, पुलिस ने किया बल का प्रयोग

ITO पर किसानों का उपद्रव, पुलिस ने किया बल का प्रयोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सिंघु बॉर्डर, टिकरी व गाजीपुर के बाद अब प्रदर्शनकारी किसानों की आईटीओ पर पुलिस के साथ झड़प हो गई है।

किसानों ने तय शर्तो का उल्लंघन करते हुए अपने ट्रैक्टर को आईटीओ से लाल किले की तरफ दौड़ा दिया है।

इस क्रम में उनका पुलिस के साथ टकराव भी हुआ है।

उन्हें रोकने और तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं और लाठी चार्ज शुरू कर दिया है।

उग्र किसानों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है।

अभी तक यहां पुलिस 50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दाग चुकी है।

पुलिस लगातर उग्र किसनों पर लाठी भांज रही है।

बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा ट्रैक्टर लाल किले की ओर चले गये हैं, जिन्हें पुलिस रोक नहीं पाई।

यह पूरी घटना पुराने पुलिस मुख्यालय के सामने हुई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आईटीओ पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है।

वहीं गुस्साए किसानों ने आईटीओ के पास पुलिस के साथ मारपीट की है और पुलिस वैन में तोड़फोड़ की है।

किसानों द्वारा लगातार पुलिस पर पथराव किया जा रहा है।

एहतियात के तौर पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...