मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड एकता मंच मुंबई के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंडी एकता मंच की पत्रिका "अब दिखेगा खबर" का विमोचन किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से गुरुवार को झारखंड एकता मंच, मुंबई के प्रतिनिधिमंडल (Delegation of Jharkhand Ekta Manch, Mumbai) ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के हित और कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं और झारखंड के विकास एवं तरक्की में हर संभव सहयोग करने के इच्छुक हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड एकता मंच मुंबई के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात-Delegation of Jharkhand Ekta Manch Mumbai met Chief Minister Hemant Soren

मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंडी एकता मंच की पत्रिका “अब दिखेगा खबर” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फिरोज आलम अंसारी, शमशेर आलम, हरप्रीत बराइट, राजेश शर्मा, ताज हसन अंसारी और असलम अंसारी विशेष रूप से शामिल थे।

Share This Article