HomeUncategorizedNuh Violence : अब तक 10 जिलों में 142 केस दर्ज, 312...

Nuh Violence : अब तक 10 जिलों में 142 केस दर्ज, 312 गिरफ्तारियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: नूंह में बीती 31 जुलाई को हुई हिंसा की घटना (Nuh Violence Incident) के बाद अब तक प्रदेश के दस जिलों में 142 मामले में दर्ज किए जा चुके हैं।

इनमें से कई केसों में लोगों को चिन्हित करके उनके नाम से मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 142 मामले दर्ज करके 312 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने मंगलवार को नूंह हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर स्टेटस रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 153-A, 295A, 505 (2) के तहत दस जिलों में 29 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके तहत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा अन्य धाराओं के तहत 113 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 305 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विज के अनुसार अब तक कुल 142 मामले दर्ज करके 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया हे।

इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार की सुबह तक 106 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक नूंह में मामले दर्ज किए गए हैं।

जिला का नाम दर्ज केस गिरफ्तार

फरीदाबाद 06 013

गुरुग्राम 32 092

नूंह 57 170

रेवाड़ी 05 015

पलवल 20 005

यमुनानगर 03 002

कुरुक्षेत्र 02 001

पानीपत 06 009

जींद 01 000

हिसार 01 000

हांसी 01 000

भिवानी 03 002

नारनौल 02 001

करनाल 02 002

रोहतक 01 000

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...