खूंटी से प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में पुलिस को सुचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुरनानगर में छापेमारी अभियान चलाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : अड़की पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के पुरनानगर में प्रतिबंधित मांस की तस्करी (Meat Smuggling) करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया।

बता दें कि इस मामले में पुलिस को सुचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुरनानगर में छापेमारी अभियान चलाया। और सिकंदर कालिंदी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित मांस बरामद किया।

दो तस्कर गिरफ्तार

इसी के साथ एक अन्य तस्कर बहादुर लोहरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो की कालिंदी से प्रतिबंधित मांस की खरीदारी करता था।

पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से 15 किलो प्रतिबंधित मांस और एक बाइक बरामद की। फिलहाल मिले प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने पशु चिकित्सक (Veterinary Doctor) को जांच के लिए सौप दिया है।

Share This Article