सचिवालय घेरने जा रहीं तेजस्विनी कर्मचारियों पुलिस ने रोका, इसके बाद…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ (Tejaswini Employees Union) अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सचिवालय का घेराव करने निकला।

लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को प्रभात तारा मैदान के समीप बनाये गए बैरीकेडिंग के पास रोक दिया है। इससे पहले राज्यभर से तेजस्विनी कर्मचारी संघ की महिलाएं रांची के प्रभात तारा मैदान में जमा हुई।.

सचिवालय क्षेत्र में धारा 144 लगायी गयी

तेजस्विनी कर्मचारी संघ के घेराव को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। घेराव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से धुर्वा गोलचक्कर और सचिवालय क्षेत्र में धारा 144 (Section 144) लगायी गयी है। मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और कई पांच थानेदार मौजूद है।

झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष विजय ने बताया कि अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सचिवालय घेराव करने जा रहे थे। लेकिन हमलोगों को बैरीकेडिंग के पास रोक दिया गया।

तेजस्विनी कर्मचारियों की संख्या लगभग 10 हजार से भी अधिक

उन्होंने बताया कि हमारी पांच सूत्री मांगों में BRIU संकुल कर्मी और युवा उत्प्रेरक के बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान करने, 17 जिला के BRIU, संकुल कर्मी और युवा उत्प्रेरक का माह अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक का सेवा अवधी विस्तार एवं लंबित मानदेय भुगतान यथाशीघ्र करने और महिला कर्मचारियों को कार्य क्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी और मातृत्व अवकाश देने की मांग शामिल है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कार्यरत तेजस्विनी कर्मचारियों (Tejaswini Employees) की संख्या लगभग 10 हजार से भी अधिक है, इनमें आठ हजार महिलाएं मूलनिवासी हैं।

Share This Article