Homeझारखंडसंपत्ति की लालच में सौतेली दादी ने 5 साल के पोते को...

संपत्ति की लालच में सौतेली दादी ने 5 साल के पोते को मार डाला था, कबूला जुर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग : हजारीबाग के कटकमसांडी में एक महिला ने अपने पांच साल के सौतेले पोते की हत्या (Step grandson Murder) कर शव को कुंए में फेंक दिया।

बता दें कि हत्या प्रॉपर्टी की लालच (Property Greed) से की गई थी। इस मामले में कटकमसांडी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

5 वर्षीय बच्चे की हत्या

13 अगस्त की सुबह उलांज गांव निवासी फैजल अंसारी रोज की तरह अपने हमउम्र चाचा अल्तमश के साथ पढ़ने आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) गया था।

छुट्टी के बाद अल्तमश घर लौट आया पर फैजल नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिसमे घर के सामने स्थित कुँए के पास चप्पल दिखी।

जिसके बाद परिजनों ने सौतेली दादी से पूछताछ की लेकिन उसने कहा उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर वहाँ मौजूद लोगों ने कुएं में झग्गर डाला तो गर्दन में बंधी 2 ईंट के साथ बच्चे का शव बाहर निकला।

आरोपी महिला गिरफ्तार

मृतक के पिता मो। वाजिद ने अपनी सौतेली मां सरवरी खातून (55) के खिलाफ कटकमसांडी थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस से उससे पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत (Judicial custody) में भेज दिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...