Latest NewsUncategorizedअगले विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के शामिल होने पर...

अगले विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के शामिल होने पर संशय, कारण…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सेंचुरियन : आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे (4th ODI) के दौरान बायें हाथ में फ्रेक्चर हो गया जिससे अगले महीने विश्व कप में उनकी भागीदारी पर संशय बन गया है।

शुक्रवार को यहां चौथे वनडे में सातवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे (Gerald Coetzee) की शार्ट गेंद उनके बायें हाथ के ‘ग्लव्ज’ पर लगी जिसके बाद इस खिलाड़ी ने तीन और गेंद का सामना किया लेकिन वह असहज दिखे और उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। आस्ट्रेलिया को इस मैच में 164 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘फ्रेक्चर की पुष्टि हो गयी है। ’’

मैकडोनाल्ड ने कहा…

उन्होंने कहा कि शनिवार को उनके हाथ के और स्कैन किये जायेंगे जिसके बाद उनकी चोट के बारे में अधिक जानकारी मिल पायेगी।

मैकडोनाल्ड (Mcdonald) ने कहा, ‘‘उसे इससे उबरने में कितना समय लगेगा, इसके समय की जानकारी कल ही मिल पायेगी। ’’

भारत में पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले विश्व कप में बस कुछ ही हफ्तों का समय बचा है और अगर हेड शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाते हैं तो मिचेल मार्श को पारी का आगाज कराया जा सकता है।

लेकिन अगर हेड विश्व कप (Head world cup) से बाहर हो जाते हैं तो आस्ट्रेलियाई चयनकर्ता फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को टीम में शामिल कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...