Latest NewsUncategorizedMP में सरकार बनी तो, लागू होगा PESA Act: अरविंद केजरीवाल

MP में सरकार बनी तो, लागू होगा PESA Act: अरविंद केजरीवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: रीवा के SAF Ground  पर आज आम आदमी पार्टी की महारैली हुई। महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान (Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann) शामिल हुए।

महारैली में अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के किसानों, आदिवासियों और शहीदों के परिवारों के लिए गारंटियों का एलान किया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने प्रदेश के किसानों, आदिवासियों और शहीदों के परिवारों के लिए गारंटियों का एलान किया।

उन्होंने कहा कि MP में आप की सरकार बनेगी तो पेसा एक्ट लागू किया जाएगा। ग्राम सभाओं को अधिकार दिए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा …

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को फसल के पूरे दाम दिलाए जायेंगे।

मध्य प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं सैनिक और पुलिस जवानों (Soldiers and policemen) के शहीद होने पर आम आदमी पार्टी की सरकार परिवार वालों को एक करोड़ की राशि देगी।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि 75 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने स्कूलों और अस्पतालों के लिए कुछ नहीं किया।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल हमारी सरकार बनाएगी। आपके इलाज के लिए अच्छे अस्पताल बनाएंगे और आपको मुफ्त इलाज देंगे।

देश का नाम बदलने वाली सरकार ही बदल दो : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने महारैली को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आप की पंजाब सरकार के हाल ही में 18 महीने हुए है जबकि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj government) 18 साल से है।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की काम की तुलना कर लीजिए तो पंजाब सरकार आगे होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो अब केंद्र सरकार देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है लेकिन मोदी जी किन- किन चीजों का नाम बदलेंगे।

इंडियन आर्मी को क्या कहेंगे, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) को क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि इतने नाम बदलने से अच्छा है कि नाम बदलने वाली सरकार ही बदल दो।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...