झारखंड में 28 जजों का जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन, नोटिफिकेशन जारी

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी किया है, इन जजों को मिला प्रमोशन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने 28 जजों को वरीय न्यायिक सेवा से जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन (Judges Promotion) देते हुए पदस्थापित किया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी किया है।

इन जजों को मिला प्रमोशन

CGM सह सिविल जज सीनियर डिवीजन सह-एसजीएम (Senior Division Co-SGM) खूंटी सत्यपाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका धमेंद्र कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवघर संजीव कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ प्रफुल्ल कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामगढ़ कुसुम कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डालटेनगंज निरूपम कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहेबगंज शैलेंद्र कुमार, एसीजीएम दुमका सूरज प्रकाश ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा शंकर कुमार महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर्थिक अपराध रांची मिथिलेश कुमार सिंह।

इनके अलावा ACJM गिरिडीह आलोक कुमार, एसीजेएम साहिबगंज शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद संजय कुमार सिंह, उप निबंधक प्रोटोकाल झारखंड हाई कोर्ट मो. फहीम किरमानी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिमडेगा आनंद मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुमला मनोज कुमार शर्मा, ACJM साहेबगंज सूर्य मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोडरमा कुमारी वैशाली, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह लक्ष्मीकांत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद, एसीजेएम धनबाद कुलदीप, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हजारीबाग ऋचा श्रीवास्तव, अवर सचिव सह उप विधि परामर्शी सुनील दत्त द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर निशांत कुमार, सिविल जज हजारीबाग पुरुषोत्तम कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरायकेला मंजू कुमारी, सिविल जज रांची नीरज कुमार को प्रमोशन (Neeraj Kumar Promotion) दिया गया है।

Share This Article