ECI की टीम ने झारखंड के अधिकारियों के साथ की बैठक, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण…

इस दौरान मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ तैयार चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के वरीय अधिकारियों की टीम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक (Review Meeting) की।

बैठक में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त नितेश कुमार व्यास और उप चुनाव आयुक्त मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार मौजूद थे।

गीत ‘मैं भारत हूं’ का  स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया

इस दौरान मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ तैयार चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।

इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है। साथ ही निर्वाचन आयोग की जागरुकता गीत ‘मैं भारत हूं’ का झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार किए गए इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली तथा खड़िया भाषा में तैयार किया गया है।

विशेष IT Tools को भी किया गया लांच

इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड कार्यालय की ओर से तैयार किये जा रहे इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम नवाचार के तहत चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) के उपयोग के लिए तैयार किए गए विशेष IT Tools को भी लांच किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के समक्ष इसका डेमो भी प्रदर्शित किया गया।

समीक्षा बैठक (Review Meeting) के दौरान झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। एक स्थानीय होटल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 को लेकर समीक्षा बैठक चल रही है।

Share This Article