झारखंड वुशु एसोसिएशन का सत्र 2020-21 का वार्षिक कैलेंडर जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड वुशु एसोसिएशन ने सत्र 2020-21 के लिए कोरोना के मद्देनजर अपना परिवर्तित कैलेंडर जारी किया है।

गुरुवार को झारखंड वुशु एसोसिएशन आकस्मिक बैठक हुई में इसके पदाधिकारियों ने इसकी मंजूरी दी।

संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा कर दी है।

इसमें सीनियर का आयोजन चंडीगढ़ में एवं सब जूनियर का आयोजन रांची तथा जूनियर का आयोजन पंजाब में होना है।

इसके मद्देनजर वार्षिक कैलेंडर निर्धारित किया गया है।

31 जनवरी को रांची में झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता, 7 फरवरी को रांची में झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता, 13 व 14 फरवरी को रांची में झारखंड राज्य सब  जूनियर वुशु प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पूर्व फरवरी- मार्च 2021, 16वी राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप 21 से 25 मार्च 2021 में आयोजित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इनके सम्बन्ध में खेल विभाग एवं झारखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन को पूर्व में ही सूचना दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का अयोजन पहले ही किया जाना था।

लेकिन कोरोना काल के कारण उपस्थित हुई परिस्थितियों के कारण इसे मार्च में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सभी आयोजनों में कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।

Share This Article