झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में हो रही भारी बारिश, छत्तीसगढ़ के…

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा हैकि दक्षिण-पश्चिम झारखंड और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक कमा दबाव का क्षेत्र बना हुआ है

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बुधवार को पूर्वी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश (Rain) हो रही है।

मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा हैकि दक्षिण-पश्चिम झारखंड और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक कमा दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा के 11 जिलों में बारिश

दक्षिण-पश्चिम Monsoon के कारण पिछले 24 घंटों में ओडिशा में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा के कम से कम 11 जिलों में बुधवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बुधवार सुबह से सुंदरगढ़, देवगढ़, अंगुल, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि झारसुगुड़ा, संबलपुर, बौध, ढेंकनाल, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है।

झारखंड में गढ़वा की धुरकी में ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कम दबाव प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में भी बारिश जारी है। गढ़वा जिले की धुरकी में मंगलवार तक राज्य की सबसे अधिक 152 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक सामान्य बारिश 11.7 मिमी की तुलना में 78 मिमी बारिश हुई है।

कोलकाता में सुबह से हो रही बारिश

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित कई स्थानों पर रात भर और बुधवार सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वानुमान लगाया कि दक्षिण बंगाल के झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग (Weather Department) ने कहा है कि उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, मालदा और उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी 5 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply