विजयादशमी में रावण दहन की तैयारी को लेकर जुटी पंजाबी हिंदू बिरादरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी (Punjabi Hindu Community) द्वारा हर साल की भांति इस साल भी रावण दहन (Ravana Dahan) की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 24 अक्टूबर को पुतला दहन होगा।

रिमोट से जलेंगे पुतले

जानकारी के अनुसार, तैयारी अंतिम चरण में है। इस साल रिमोट से रावण, मेघनाद और कुंभकरण (Ravana, Meghnad and Kumbhakaran) के पुतले जलेंगे, जो आकर्षण का केंद्र होगा। पुतले बनाने में छह लाख रुपए खर्च हो रहे हैं।

रावण 70 फुट का होगा। मेघनाद की ऊंचाई 60 फीट और कुंभकरण 65 फीट का बनाया जा रहा है। पुतलों को बनाने में कारीगर मोहम्मद मुस्लिम की 10- 12 लोगों की टीम काम कर रही है।

ये पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से मोरहाबादी में पुतले बनाते आए हैं। पूरे कार्यक्रम की तैयारी लाला लाजपत राय स्कूल (Lala Lajpat Rai School) में चल रही है।

Share This Article