पुलिस को चकमा देकर रिम्स के कैदी वार्ड से फरार हो गया कैदी, डेढ़ माह में दूसरी बार…

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से सूरज मुंडा को दो माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 10 अक्टूबर को उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मंगलवार की अहले सुबह राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रांची स्थित रिम्स (Rims) के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर सूरज मुंडा नाम का कैदी फरार (Prisoner Escaped) हो गया।

जानकारी मिलने पर रिम्स में अफरा-तफरी मच गई। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से सूरज मुंडा को दो माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 10 अक्टूबर को उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

बरियातू पुलिस कर रही तलाश

बताया जाता है कि बरियातू पुलिस (Bariatu Police) फरार कैदी की तलाश में जुटी है। डेढ़ माह में यह दूसरी घटना है, जब रिम्स के कैदी वार्ड से कैदी फरार हो गया। इससे पहले 12 सितंबर रिम्स अस्पताल में इलाजरत वशीर नाम का कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया था।

रिम से 4 साल में इतने कैदी हुए हैं फरार

– 31 अक्टूबर 2023 : रिम्स से सुरज मुंडा नाम का कैदी फरार हो गया।

– 12 सितंबर 2023 : रिम्स अस्पताल में इलाजरत वशीर नाम का कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया।
– 16 अक्टूबर 2022 : रिम्स के कैदी वार्ड से दो कैदी फरार हो गये. इनमें एक नक्सली, जबकि दूसरा छेड़छाड़ का आरोपी था।

– 28 अप्रैल 2022 : रांची के रिम्‍स में इलाज कराने पहुंचा एमएस वारिश नाम का कैदी फरार हो गया था।

– 19 सितंबर 2021: कोयल शंख जोन का पूर्व जोनल कमांडर कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ विकास जी रिम्स से भाग गया था।
– 06 फरवरी 2021: हत्या के आरोप में दुमका जेल से लाया गया कैदी सिद्धेश्वर ओरिया फरार हो गया था।

– 18 अक्टूबर 2019 : रिम्स के मेडिसिन ICU से एक कैदी फरार हुआ था। रांची के बिरसा मुंडा जेल (Birsa Munda Jail) का कैदी हाथ से रस्सी को सरकाने के बाद खिड़की से कूदकर भाग निकला।

Share This Article