रांची में बाटा शोरूम के पास युवक लहरा रहे थे हथियार, पुलिस ने धर दबोचा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के गोंदा थाना पुलिस ने बाटा शोरूम के पास से दुर्गेश कुमार और दीप शेखर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक गोली बरामद की है।

गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया दोनों युवक किसी के साथ झगड़ा कर रहे थे और हथियार लहरा रहे थे। जिसे देख वहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पूछताछ की जा रही है कि उनके पास हथियार कहां से आया। पुलिस पकड़े गए अपराधियों से हथियार के बारे में पता लगा रही है।

Share This Article