अदाणी फॉउंडेशन को मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड

अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से रेमेडियल कोचिंग क्लासेस, नवोदय कोचिंग क्लासेस, मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मुफ्त स्कूल बस की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बड़कागांव (Barkagaon) : इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Natural Resources) को वर्ष 2023 के ग्रीनटेक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों के पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। ग्रीनटेक फॉउंडेशन ने अदाणी के प्रतिनिधियों को यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हुए एक समारोह में प्रदान गए।

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के जरिए झारखंड के हजारीबाग, छत्तीसगढ़ में सरगुजा एवं रायगढ़ जिलों सहित मध्यप्रदेश के सिंगरौली, ओडिशा के सम्बलपुर और सुंदरगढ़, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सामाजिक सरोकारों की विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही है।

इनमें अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से रेमेडियल कोचिंग क्लासेस, नवोदय कोचिंग क्लासेस, मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मुफ्त स्कूल बस की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

इसके अलावा आदिवासी लड़कियों के लिए साइकिल और खेलों के लिए भी विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

सरकारी स्कूलों में लड़कियों की बढ़ी उपस्थिति

जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा में अब तक 100 आदिवासी लड़कियां सफल हो चुकी हैं। सरकारी स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति 45 से बढ़कर 70 फीसदी हो चुकी है।

50 से अधिक विद्यार्थियों ने अब तक नीट ओर जेईई की प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है। इसी कड़ी में अदाणी फॉउंडेशन ने अब तक 50 से अधिक सरकारी स्कूलों और 65 आंगनवाड़ी केंद्रों में जरूरी बदलाव भी लाया गया है।

सम्मान मिलने के बाद कंपनी ने बताया उद्देश्य

सम्मान मिलने के बाद कंपनी ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा को बढ़ावा देने में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (नेचुरल रिसोर्सेज) को उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले 10वें ग्रीनटेक CSR अवार्ड 2023 से हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

हमारी शिक्षा परियोजनाएं अदाणी विद्या मंदिर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, सरकारी स्कूलों को बेहतर करने और प्रतिस्पर्धी परीक्षा कोचिंग की व्यवस्था के साथ-साथ शैक्षिक किट वितरित करने पर केंद्रित हैं।

Share This Article