सनातन धर्म, हिन्दुओं और हिन्दी से विपक्ष को नफरत: अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद दुर्व्यवहार पर उतर आई है। EVM की आलोचना कर रही है। देश की संस्कृति और पहचान को मिटाने की साजिश रच रही है।

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केन्द्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर ने INDA गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इनके नेताओं का सनातन धर्म, हिन्दुओं और हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ बयान सुनियोजित साजिश है।

उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा में ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (Vasudhaiva Kutumbakam)  का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ सरकार चला रहे हैं और विपक्ष हिन्दू और सनातन धर्म से नफरत करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

भाजपा देश को बंटने नहीं देगी

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद दुर्व्यवहार (Abuse) पर उतर आई है। EVM की आलोचना कर रही है।

देश की संस्कृति और पहचान को मिटाने की साजिश रच रही है। कुछ लोग ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के साथ खड़े हैं, लेकिन भाजपा देश को बंटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके घमंडिया गठबंधन की सोच हिंदुत्व और सनातन धर्म का अपमान करने की है।

दिग्विजय सिंह समेत विपक्षी नेताओं के EVM  पर सवाल उठाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। हार स्वीकार करने के बाद वे कभी पराजय के कारण पर विचार नहीं करते। कांग्रेस नेता EVM को दोष देते रहते हैं और सनातन धर्म और हिंदुओं की आलोचना (Criticism) करते हैं।

कांग्रेस की सोच दर्शाती है कि

उन्होंने कहा कि भारत को बांटने का बीज बोने का काम कांग्रेस और उनके सहयोगी दल कर रहे हैं। यह अहंकार नहीं तो और क्या है।

यह विभाजन की साजिश और क्षेत्रवाद की राजनीति है। कांग्रेस की सोच दर्शाती है कि बांटों और राज करो। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या उनका समर्थन अपने सहयोगी दलों पर नहीं है , जो हिन्दू के खिलाफ ऐसी सोच रखते हैं।

क्या मजबूरी है कि घमंडिया गठबंधन भारत के टुकड़े टुकड़े देखना चाहती है। ऐसी क्या मजबूरी है कि देश को बांटना जरूरी है। ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन सारे सवालों के जवाब कांग्रेस नेताओं को देना चाहिए।

Share This Article