सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड हो रहे झारखंड के कांग्रेस नेता धीरज साहू,अभी…

बताया जा रहा है कि उनके ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ है। सबसे खास बात यह है कि अबतक 36 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर एक से एक कमेंट्स किए हैं

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Dheeraj Sahu News : तीन दिन पहले से कांग्रेस नेता धीरज साहू (Dheeraj Sahu) के ठिकानों पर चल रही आईटी की रेड (IT Raid) को लेकर वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उनके ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ है। सबसे खास बात यह है कि अबतक 36 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर एक से एक कमेंट्स किए हैं।

huge cash found in income tax raids against congress mp dhiraj sahu - यह बैंक नहीं! कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, कहां से मिले 150 करोड़ कैश, झारखंड न्यूज

नोटों के Video और तस्वीरें

सांसद धीरज साहू और उनके संबंधित ठिकानों पर शनिवार को चौथे दिन भी IT Raid जारी रही। मीडिया में अलमारियों में रखी 300 करोड़ कैश की तस्वीर और वीडियो भी सामने आई है।

वीडियो और फोटो (Video and Photo) में सारे नोट 500, 200, 100 और 50 के नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरज साहू के ठिकानों से बरामद 300 करोड़ से अधिक कैश की गिनती पूरी हो चुकी है।

Share This Article