क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: किसान आंदोलन के खिलाफ कंगना रनौत का अभी तक ऐक्टर्स से ट्वीट वॉर चल रहा था, अब उन्होंने क्रिकेटर्स पर भी निशाना साधा है।

रोहित शर्मा के एक ट्वीट को कोट करते हुए उन्होंने क्रिकेटर्स की तुलना ‘धोबी के कुत्ते’ से की है।

किसान आंदोलन पर कंगन लगातार सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाले हुए हैं। बॉलिवुड सिलेब्स लंबे वक्त से उनके निशाने पर हैं।

  इंटरनैशनल पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

अक्षय कुमार, अजय देवगन सहित कई ऐक्टर्स ने भारत के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।

क्रिकेटर्स के भी ऐसे ट्वीट्स सामने आए हैं। अब रोहित शर्मा के एक ट्वीट पर कंगना ने ट्वीट किया है, सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं ?

किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं।

ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है? कंगना के इस ट्वीट को ट्विटर ने डिलीट कर दिया है।

रोहित शर्मा ने ट्वीट किया था, भारत हमेशा तब मजबूत हुआ है जब हम सब एकजुट होकर रहे हैं और समाधान निकालना वक्त की मांग है।

हमारे किसान हमारे राष्ट्र की भलाई में बहुत अहम रोल निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई समाधान निकालने में अपना रोल बखूबी निभाएगा।

Share This Article