गैर जवाबदेह हेमंत शासन ने प्रदेश को धकेला बहुत पीछे, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने…

इस दौरान लोहरदगा, जमशेदपुर और रांची से आए JMM, कांग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने सैकड़ों की संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि अच्छे विचार के साथ प्रदेश में काम करने का समय आ गया है।

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sudesh Mahato: AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष Sudesh Kumar Mahato ने कहा कि राज्य की मौजूदा व्यवस्था से जनता खुश नहीं है। सरकार की गलत नीतियों का असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है।

गैर जवाबदेह शासन ने प्रदेश को पीछे धकेला है। लोगों ने जिन्हें सत्ता संभालने की जिम्मेदारी दी वे जनता का विश्वास जीतने में पूर्णतः विफल रहे हैं। सुदेश कुमार महतो रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान लोहरदगा, जमशेदपुर और रांची से आए JMM, कांग्रेस के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने सैकड़ों की संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि अच्छे विचार के साथ प्रदेश में काम करने का समय आ गया है। 24 में हम सभी को मिलकर झारखंड को विकास की पटरी में लाना है। आजसू पार्टी जनता के उत्थान के लिए आप सभी को मंच देगी।

पांच साल में जनता के लिए कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा कि झारखंड को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई का सही वक्त है। यह प्रदेश अपनी क्षमता और ताकत पर खड़ा होगा। इस प्रदेश की संभावनाओं को आजसू पार्टी और उसके कार्यकर्ता अपनी मेहनत से यथार्थ में बदलेंगे। 30 साल से अधिक जेएमएम में रहने के बाद पार्टी में शामिल हुए JMM के लोहरदगा जिला सचिव रन्तु उरांव ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद से झारखंड का निर्माण हुआ लेकिन उसका एक कतरा भी पूरा नहीं हुआ। हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन वो झारखंड को संवारने में विफल रहे। इसलिए आज AJSU पार्टी में शामिल हो रहा हूं।

JMM को छोड़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले धीरज कुमार यादव ने कहा कि JMM से 26 साल के रिश्ते को तोड़कर आज AJSU पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पांच साल में सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। सुदेश को राज्य की जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवशरण भगत, हसन अंसारी, लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, मुकुंद चंद्र मेहता, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article