Latest Newsझारखंड3 युवकों ने पहले नाबालिक लड़की का किया अपहरण, इसके बाद सबने...

3 युवकों ने पहले नाबालिक लड़की का किया अपहरण, इसके बाद सबने मिलकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Rape Case: झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के खरसीदाग में शनिवार की रात तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

पीड़िता ने रविवार को तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया।

बताया जाता है कि बाइक सवार तीन युवक हुलहुंडू से लड़की को अगवा कर खरसीदाग स्थित एक घर में ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गयी है। नाबालिग के अनुसार, वह मूल रूप से खूंटी की रहनेवाली है। शनिवार को वह अपने प्रेमी से मिलने खूंटी से हुलहुंडू आई थी।

रात में प्रेमी से किसी बात को लेकर उसकी अनबन हो गयी। इसके बाद वह उसके घर से बाहर निकल कर हुलहुंडू चर्च के पास आ गयी। इसी दौरान एक बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे उसे अकेला देख जबरन बाइक पर बैठाया और खरसीदाग स्थित एक घर ले गये।

दोस्त के घर पहुंच घटना की जानकारी दी

पीड़िता के अनुसार, वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की स्थिति खराब होने पर आरोपी युवक आधी रात को उसे बाइक से तुपुदाना ओपी क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गये।

पीड़िता किसी तरह अपने दोस्त के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसका दोस्त उसे लेकर तुपुदाना ओपी पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई।

थाना प्रभारी मीरा सिंह (Meera Singh) ने इसकी जानकारी SSP चंदन सिन्हा, सिटी SP राजकुमार मेहता और हटिया DSP राजा कुमार मित्रा को दी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हटिया DSP राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। पुलिस आरोपियों की सक्रियता से तलाश कर रही है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...