Homeझारखंडझारखंड के हजारीबाग में बिहार के चार लोगों की दम घुटने से...

झारखंड के हजारीबाग में बिहार के चार लोगों की दम घुटने से मौत, 3 की हालत गंभीर

Published on

spot_img

Hazaribagh Four People Died : राज्य के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलीगंज में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी बिहार (Bihar) के बक्सर जिले के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि बुधवार रात एक ही परिवार के कई लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाकर सोए हुए थे। कमरे का दरवाजा बंद था, जिस वजह चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस कुमार और अरमान अली हैं। रोहित यादव, राकेश कुशवाह, सलमान खान को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही

जिस कमरे में ये घटना हुई उसके बगल के कमरे में कुणाल यादव भी रह रहे थे। उन्होंने कहा कि सुबह करीब सात बजे कुछ लोग उस कमरे के बाहर पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में दरवाजा तोड़ दिया गया। देखा गया कि चार लोग मृत पड़े हुए हैं और तीन की हालत गंभीर है। तीनों को अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

उन्होंने कहा कि रात में एक साथ खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में चले गये थे। ठंड बहुत थी। इसलिए कमरे में ही अंगीठी जलाई गई थी। सूचना मिलने के बाद कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर, 2021 को हजारीबाग शहर के पेलावल-रोमी में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोग रूम में अंगीठी व Room Heater जला कर सोए थे।

spot_img

Latest articles

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश...

गुमला में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, जवान और चालक घायल

Gumla News: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली में रविवार शाम करीब...

खबरें और भी हैं...