Homeझारखंडपंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या के बाद लोगों ने जाम...

पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या के बाद लोगों ने जाम किया NH 23, हत्यारे की…

Published on

spot_img

Gumla Demand Arrest of Murderer: गुमला भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपा वन गांव में शुक्रवार रात पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार सुबह NH-23 पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। आक्रोशित ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बताया जाता है कि अपाची Bike पर सवार दो अपराधी विजय की दुकान पर आये और उससे Petrol, Chocolate, गुटखा खरीदा। इसके बाद पेचकस मांगा। इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से विजय उरांव की पीठ में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर भरनो थाना प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बाद में SDPO मनीष चन्द्र लाल भी मौके पर पहुंचे।

अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी

इस संबंध में गुमला के SP हरविंदर सिंह ने बताया कि बाईक सवार दो अपराधी मुंह ढंककर पूर्व पंचायत समिति सदस्य के दुकान पहुंचे थे। दुकान पहुंचते ही पेट्रोल लिया। इसके बाद कुछ अन्य सामान भी खरीदे। अंत में बाइक खराब होने के नाम पर पेचकस मांगी। विजय उरांव ने बेटे से पेचकस लाने को कहा। इस बीच अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। अपराधियों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...