HomeकरियरCBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 जनवरी...

CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 जनवरी से…

Published on

spot_img

CBSE 10th and 12th Practical Exam : CBSE ने बोर्ड परीक्षा का टाइम टे‎बिल (CBSE Board Exam Time Table) जारी कर ‎दिया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 01 जनवरी 2024 से शुरू होगी।

CBSE बोर्ड के सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते तक खत्म करनी होगी। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के कई विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होती है।

इनके नंबर CBSE बोर्ड रिजल्ट में जोड़े जाते हैं। अगर कोई स्टूडेंट किसी भी वजह से CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने में असमर्थ रहता है तो उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

CBSE बोर्ड ने स्कूलों व स्टूडेंट्स, सभी के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। CBSE बोर्ड ने अपने सर्कुलर में स्टूडेंट्स को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह प्रैक्टिकल परीक्षा का अपना शेड्यूल व सिलेबस अच्छी तरह से चेक कर लें।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी गाइडलाइंस व सिलेबस देख सकते हैं। स्कूलों को ‎निर्देश ‎दिए गए हैं ‎कि CBSE बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने यहां प्रैक्टिकल परीक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी।

PH कैंडिडेट्स के लिए स्कूल में खास व्यवस्था होनी चाहिए

साथ ही स्कूलों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने से पहले हर विषय से संबंधित सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में वहां उपलब्ध हो।

फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री व कंप्यूटर लैब सही स्थिति में होने चाहिए और वहां इस्तेमाल किया जाने वाला हर सामान भरपूर मात्रा में होना चाहिए।

प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी जो भी चीज स्टूडेंट्स को खुद लानी हो, उसकी सूचना उन्हें अथवा उनके पैरेंट्स को पहसे से दी जानी चाहिए। CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 में भी उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत पड़ती है। शेड्यूल में कोई भी बदलाव हो तो उसकी जानकारी स्टूडेंट्स को पहले से दी जानी चाहिए।

PH कैंडिडेट्स (PH Candidates) के लिए स्कूल में खास व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूलों को इस बात का प्रबंध करना होगा कि फिजिकली हैंडिकैप्ड बच्चों को कोई परेशानी न हो।

CBSE बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 के मार्क्स ठीक से व समय रहते अपलोड हो जाने चाहिए। स्कूलों को उसमें सुधार का भी कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...