8 दिनों से चल रही तहकीकात, अब तक नही मिली मॉडल की लाश

गैंगस्टर संदीप गाडोली की मॉडल गर्लफ्रैंड दिव्या पाहुजा मर्डर केस में लाश ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज गिल और रवि बांगा का पुलिस ने लुक आऊट सर्कुलर जारी किया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Model Divya Pahuja Murder Case: मर्डर के बाद से 8 ‎दिन हो गए ले‎किन मॉडल ‎दिव्या की अभी तक न डेड बॉडी ‎मिली और न ही आरोपी का कोई सुराग हाथ लगा है।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर संदीप गाडोली की मॉडल गर्लफ्रैंड दिव्या पाहुजा मर्डर केस में लाश ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज गिल और रवि बांगा का पुलिस ने लुक आऊट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस ने दोनों वांछितों पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम भी रखा है।

8 दिनों से चल रही तहकीकात, अब तक नही मिली मॉडल की लास

विदेश भागने की संभावनाओं के चलते दोनों की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम पुलिस क्राइम ब्रांच की 6 टीमों द्वारा हरियाणा, पंजाब व हिमाचल में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने 5 दिन का रिमांड पूरा होने पर मुख्य आरोपी अभिजीत को अदालत में पेश किया। कोर्ट के समक्ष पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि अभिजीत पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

8 दिनों से चल रही तहकीकात, अब तक नही मिली मॉडल की लास

वारदात में प्रयोग किया हथियार और दिव्या का आई- फोन कहां फेंका गया या नष्ट किया गया, इसकी तफ्तीश बाकी है। जिसके बाद कोर्ट ने अभिजीत का 6 दिन का रिमांड और मंजूर कर दिया। दूसरी ओर बुधवार को मेघा का 2 दिन का रिमांड पूरा होने पर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

8 दिनों से चल रही तहकीकात, अब तक नही मिली मॉडल की लास

बता दें ‎कि दिव्या हत्याकांड के मास्टरमाइंड होटल मालिक अभिजीत और लाश को होटल से बाहर तक ले जाने में मदद करने वाले ओमप्रकाश और हेमराज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इसके बाद पुलिस ने अभिजीत की गर्लफ्रैंड मेघा को भी गिरफ्तार कर लिया। हालां‎कि दिव्या मर्डर केस को 8 दिन हो गए हैं और पुलिस के हाथ अभी तक उसका शव नहीं लगा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों आरोपियों ने दिव्या के शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया और अंडरग्राउंड हो गए।

8 दिनों से चल रही तहकीकात, अब तक नही मिली मॉडल की लास

Share This Article