Latest NewsUncategorized… और इस तरह चाइनीज डोर से कट कर एक 7 साल...

… और इस तरह चाइनीज डोर से कट कर एक 7 साल के मासूम की चली गई जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Boy Died by Chinese Thread: ऐसा देखा जाता है कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर हर साल चाइनीज डोर (Chinese Thread) का प्रकोप जारी रहता है। हर साल इस डोर की वजह से कोई न कोई हादसा होता है।

इसी बीच एक और केस सामने आया है, जिसमें एक 7 साल के मासूम बच्चे की डोर से गला कट जाने से मौत हो गई। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार शहर में अपने पिता के साथ बाइक पर पिछली सीट पर बैठे 7 वर्षीय लड़के की रविवार को पतंग की तेज डोर से गला कट जाने से मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि वह मामले में जांच के बाद कार्रवाई करेगी।

दरअसल, घटना शहर के हटवारा चौंक पर हुई जब विनोद चौहान अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ बाइक चला रहे थे। चौहान अपने घायल बेटे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके बेटों को मृत घोषित कर दिया।

डॉ. अमित सिसौदिया ने बताया कि जिला अस्पताल में सात साल के एक लड़के को लाया गया, जिसका गला पतंग की तेज डोर से कट गया था।

डॉ. सिसौदिया ने कहा, जब लड़के को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवींद्र वास्केल ने कहा कि जिन लोगों के पास चाइनीज डोर या धारदार डोर होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...