Latest Newsबिहार… और अचानक पायलट ने पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने से किया...

… और अचानक पायलट ने पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने से किया इनकार, पता चला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Patna Airtport: बुधवार को लगभग 162 यात्रियों को लेकर पटना एयरपोर्ट पर IndiGo का हवाई जहाज उड़ान भरने को तैयार खड़ा था। क्रू मेंबर Pilot का कॉकपिट में आने का इंतजार कर रहे थे।

यात्रियों को लगा की उनकी उड़ान रवाना होने ही वाली है। लेकिन, तभी अचानक पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

कारण बताया गया कि उनकी दादी का देहांत हो गया है। इंडिगो की यह उड़ान संख्या 6E 126 पटना से पुणे के बीच की थी। इस घटना के बाद फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से उड़ी। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

पायलट के उड़ान भरने से मना करने पर तुरंत बाद एयरलाइन अधिकारियों ने विमान को वापस पार्किंग बे में खड़ा करवाया, जिससे रनवे पर अन्य उड़ानें इससे प्रभावित न हों।

इसके बाद दूसरे पायलट को विमान उड़ानें के लिए बुलाया गया। पटना एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पटना से पुणे के बीच उड़ने वाली फ्लाइट संख्या 6E 126 दोपहर करीब 1.25 बजे शेड्यूल थी। लेकिन पायलट के इनकार करने पर वह शाम तकरीबन 4.41 बजे उड़ान भर सकी।

यात्रियों को 3 घंटे इंतजार करना पड़ा

इस सब के बीच एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को विमान से नीचे उतारा। नया पायलट आने के बाद फिर यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू की। इस सब के बीच करीब तीन घंटे से ज्यादा बीत गए।

जिससे यात्रियों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। तीन घंटा 162 यात्री अपनी फ्लाइट रवाना होने का इंतजार करते रहे। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है। इसके चलते लगातार विमान देर से उड़ान भर पा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...