HomeUncategorizedआज के दिन ग्रहों की चाल क्या बताती हैं आपके दिन का...

आज के दिन ग्रहों की चाल क्या बताती हैं आपके दिन का हाल, जानें …..

Published on

spot_img

Horoscope : आज का राशिफल (Today Horoscope) क्या कहता हैं आपके लिए? क्या बरसेगी शनि देव की कृपा या रहना होगा सावधान, जानें अपनी चंद्र राशि से।

मेष राशि

सेना या में पुलिस में काम करने वाले लोगों को आज धैर्य पूर्वक अपना कार्य करना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन कराएं। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर कराएं।

वृषभ राशि

आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप चांदी का व्यापार करते हैं या खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है। घर गृहस्थी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आज आपके व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। अगर आप किसी पेशेवर कंपनी में काम करते हैं तो आज अधिकारियों से लाभ होने की उम्मीद है। मित्रों से मिलकर आज आपको बहुत सुखद एहसास होगा। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार कराएंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

नकारात्मक विचारों से बचें अन्यथा आपकी ऊर्जा का हनन होगा। आज अनजाने डर से पीड़ित रहेंगे। घर परिवार में समझदारी से काम लें। भावनात्मक रूप से आपको धोखा मिल सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आज आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आपके लिए बहुत ही काम आएगा। उत्साह में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका आपको पछतावा हो। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज न खरीदें। कुत्तों को भोजन कराएं। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

कन्या राशि

आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत ही व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना कर रखेंगे। कुशलता पूर्वक आज अपने सभी कार्यों को करेंगे। पुराने तरीके से किए गए कार्यों में बदलाव के लिए आज अच्छा समय है। आपकी रचनात्मकता प्रकृति आपको लाभ देगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। निजी व व्यावसायिक कार्यों में जितनी समझदारी से काम करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी। गुस्से में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने काम में ध्यान दें। सुबह बंदरों को केला, गुड़ और चना खिलाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

आज शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को ध्यान रखना होगा। अगर वह कोई रिसर्च कार्य कर रहे हैं, उसमें केंद्रित होकर के कार्य करें। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से न उलझें। घर परिवार में लोगों से प्रेम से पेश आएं। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

मकर राशि

आज आप खानपान का संतुलन बनाकर रखेंगे और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। हो सकता है कि आप दूसरे लोगों को भी खानपान से स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देंगे। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जलाएं।

कुंभ राशि

जमीन की खरीदारी के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। घर में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दिया जलाएं।

मीन राशि

आज जो लोग कंपनी में या आईटी सेक्टर में काम करते हैं उन्हें सतर्क रहना होगा। सुबह किसी घायल गाय का उपचार कराएं। साथ ही गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं। सुबह किसी कुत्ते को रोटी देते हैं तो दिन अच्छा रहेगा।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...