Latest NewsUncategorizedरहेंगी 'इंडिया गंठबंधन' में, मगर बंगाल और पंजाब में अलग चुनाव लड़ेंगी...

रहेंगी ‘इंडिया गंठबंधन’ में, मगर बंगाल और पंजाब में अलग चुनाव लड़ेंगी TMC-AAP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

I.N.D.I.A : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हुई हैं, लेकिन अब उनमें ही आपसी सामंजस्य नहीं है। स्थिति यह है कि क्षेत्रीय पार्टियां अब कांग्रेस को दरकिनार करने में जुट गई हैं। इसका ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल और पंजाब है, जहां क्रमश: 42 और 13 लोकसभा सीटें हैं।

80 सीट वाले उत्तर प्रदेश में मायावती भी एकला चलो की राह पर चल पड़ी हैं। हालांकि, बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है। इंडिया अलांयस में 135 लोकसभा सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। आइये जानते हैं अब कांग्रेस के पास क्या रास्ता बचा है।

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में कांग्रेस को न के बराबर सीटें मिलने की उम्मीद हैं। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं और CM ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि TMC सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Mamata Banerjee Advised 10-Days Rest For Knee InjuryMamata Banerjee Advised 10-Days Rest For Knee InjuryMamata Banerjee Advised 10-Days Rest For Knee Injury

ममता की नाराजगी का कारण क्या है? इसे लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली है, लेकिन इसे लेकर कांग्रेस ने ममता बनर्जी को निमंत्रण नहीं दिया। दूसरी वजह सीट बंटवारे को लेकर है। ममता ने कांग्रेस को 2 सीट का ऑफर दिया है, लेकिन इसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं है।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आप

अगर पंजाब की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। आप ने कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। इस पर आप ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। पश्चिम बंगाल और अब पंजाब दोनों राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने कांग्रेस को सीट देने से मना कर दिया है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...