मीनाक्षी गोलीकांड में फायरिंग करने वाले को पुलिस ने दबोचा, अभी भी दूसरा आरोपी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Meenakshi Shooting Case Palamu: डालटनगंज (Daltonganj) शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता में हुए मीनाक्षी कुमारी गोलीकांड में गोली मारने वाले गोलू को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गोली मारने का कारण स्पष्ट किया जा रहा है।

दूसरा आरोपित संतोष गोस्वामी फरार है। गोलू से उसके संभावित ठिकानों की जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी (Raid) की जा रही है। हालांकि गोलू के पकड़े जाने की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

मीनाक्षी के फर्द बयान पर गोलू और उसके बहनोई संतोष गोस्वामी के खिलाफ 17 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। मीनाक्षी ने बताया है कि घटना वाले दिन गोलू घर के भीतर आया था और अचानक गोली चला दी थी। बाहर में संतोष गोस्वामी खड़ा था। गोली मारने का कारण नहीं बताया था।

उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नावाहाता में विशेश्वर गिरि की 37 वर्षीया पुत्री Meenakshi Kumari को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। गोली उसके गर्दन में लगी थी।

मीनाक्षी का इलाज डॉक्टर राहुल अग्रवाल के अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है।

Share This Article