राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को ले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 28 फरवरी तक..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

President Draupadi Murmu in Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के झारखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को चाक- चौबंद करने की तैयारी में जुटा है।

रांची जिले में राष्ट्रपति के प्रस्तावित परिभ्रमण के दौरान पुलिस मुख्यालय के आदेश पर 27 फरवरी तक रांची जिले में प्रतिनियुक्त 26 पुलिस इंस्पेक्टर, 200 SI , 700 लाठी बल, दो आरएपी, दो दा अश्रु गैस दस्ता, 150 महिला लाठी बल की प्रतिनियुक्ति अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा विभिन्न जिलों एवं विभिन्न पुलिस इकाइयों के 90 पुलिस इंस्पेक्टर, 200 ASI, 1600 लाठी बल, 335 सशस्त्र बल, दो बम निरोधक दस्ता, ATS की चार टीम और झारखंड जगुआर की चार टीमों को भी 26 से 28 फरवरी तक रांची में तैनात करने का आदेश दिया गया है।

सुरक्षा में तैनात की जाने वाली टीम में जैप, जंगल वॉरफेयर स्कूल, नेतरहाट एवं रेल Dhanbad, रेल जमशेदपुर, विशेष शाखा, CID, CTC, JAPTC पदमा, झारखंड जगुआर, ATS के अलावा अन्य सभी 24 जिलों से पुलिसकर्मियों और अफसरों को तैनात किया जा रहा है।

Share This Article