HomeUncategorizedकांग्रेस ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था, जयराम...

कांग्रेस ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था, जयराम रमेश ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress on TMC : कांग्रेस (Congress) महास‎चिव जयराम रमेश ने कहा है ‎कि कांग्रेस ने ही ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को पहली बार सांसद बनाया था।

यह बयान उन्होंने TMC के लोकसभा (Lok Sabha) में अकेले चुनाव लड़ने के बाद ‎दिया। यहां गौरतलब है ‎कि बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव संचाव प्रभारी जयराम रमेश ने यह बयान दिया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले इं‎डिया गठबंधन को एक बार फिर पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस को Akhilesh Yadav और अरविंद केजरीवाल का साथ मिल चुका है, जिसके बाद उनका फोकस अब ममता बनर्जी पर है।

हालां‎कि सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC से नए सिरे से बात शुरू की गई है।TMC के साथ सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा, इस पर चर्चा चल रही है। हमारे दरवाजे TMC के लिए हमेशा खुले हैं।

ममता बनर्जी और TMC ने कहा है कि वे इं‎डिया गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं और सबसे बड़ा मकसद BJP को हराना है। दोनों पार्टियों के बीच तीखी बहस होती रहती है, लेकिन हम Mamata Banerjee का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा ‎कि कांग्रेस ने हमेशा उन्हें सम्मान दिया है। कांग्रेस ने ही उन्हें सांसद बनाया और कांग्रेस के साथ ही वह काफी आगे बढ़ी हैं। कुछ निजी कारणों से उन्होंने पार्टी छोड़ दी, लेकिन आज भी उनकी पार्टी का नाम तृणमूल कांग्रेस है।

इधर TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा ‎कि कुछ हफ्ते पहले, TMC चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा था कि TMC बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हम असम की कुछ सीटों और मेघालय की तुरा लोकसभा सीट पर भी अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे। इससे पहले ममता बनर्जी ने बंगाल की 42 सीटों पर एकला चलो रे का मैसेज देते हुए अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया था।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...