Homeझारखंडसदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट पेश, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव...

सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट पेश, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने…

Published on

spot_img

Jharkhand Vidhan Sabha: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे दिन सोमवार को सदन में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 रिपोर्ट पेश किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड की GSDP राष्ट्रीय लेखा के आधार पर 2011-12 में लगभग एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये का था, जो 2018-19 में बढ़कर दो लाख 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और वर्तमान में 3 लाख 05 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कोविड काल में ये आंकड़े गिर गया था। हालांकि, तब से राज्य की जीएसडीपी में लगातार वृद्धि हुई है।

वित्तमंत्री Dr. Rameshwar Oraon ने बताया कि वर्ष 2020-21 में झारखंड का देश की जीडीपी में 1.6 प्रतिशत का योगदान था, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 1.63 प्रतिशत हो गया। वर्ष 2022-23 में इसमें मामूली गिरावट आई और यह आंकड़ा 1.62 प्रतिशत पर रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति व्यक्ति के संदर्भ में झारखंड देश के सबसे कम प्रति व्यक्ति वाले राज्यों में से एक है।

वर्ष 2000-01 में अस्तित्व में आने के साथ ही यह 28 राज्यों की सूची में 26वें स्थान पर था। केवल पड़ोसी राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश ही इससे नीचे था। विगत दो दशकों में भी स्थिति में व्यापक परिवर्तन नहीं आया। वर्ष 2021-22 में भी एक स्थान के मामूली सुधार के साथ झारखंड इस सूची में 25वें स्थान पर था। केवल बिहार, उत्तर प्रदेश और Manipur ही झारखंड से पीछे थे।

इससे पहले झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को 11 बजकर 06 मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र शुरू होते ही सदन में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक का मामला गूंज उठा। भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर जोरदार हंगामा करने लगे और पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग की।

झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन भोजनावकाश के बाद 4981 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पास हो गया। इस दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। विधेयक पास होने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11:00 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...